मोतिहारी, दिसम्बर 11 -- हरसिद्धि। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के जागापाकड़ पंचायत के शर्मा टोला निवासी होमगार्ड जवान शारदानंद शर्मा (52) की मौत मंगलवार की रात इलाज के दौरान हृदयगति रुक जाने के कारण पीएमसीएच पटना में हो गयी। उनका पार्थिव शरीर बुधवार की सुबह होमगार्ड कार्यालय आया, जहां जवानों ने उन्हें सलामी दी। उसके बाद शव उनके पैतृक आवास शर्मा टोला आया। शव देखते ही घर में कोहराम मच गया । मृतक के बड़े पुत्र प्रिंस शर्मा ने बताया कि वे अरेराज सोमेश्वर महादेव मंदिर में होमगार्ड के जवान के रूप में तैनात थे। मंगलवार की सुबह वे बाथरूम में गए थे जहां वे गिर कर बेहोश गए। इसकी सूचना परिजनों की मिली। वे तत्काल उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल अरेराज ले गए जहां गम्भीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मोतिहारी रेफर कर दिया। मोतिहारी में डॉ. अतुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.