लखीसराय, अप्रैल 5 -- लखीसराय। एक प्रतिनिधि लखीसराय के टाउन थाना परिसर में गृह रक्षक उमाशंकर सिंह के सम्मान में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना के पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने मिलकर उनके सेवा काल को याद करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। समारोह में एसआई सौरभ कुमार, मुंशी राकेश कुमार, एसआई काजल कुमारी, एसआई चंदना कुमारी, एसआई त्रिभुवन ठाकुर एवं महिला सिपाही रचना कुमारी सहित सभी गृह रक्षक उपस्थित रहे। सभी ने उमाशंकर सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ किया। कार्यक्रम के दौरान साथियों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि उनकी कार्यशैली और व्यवहार हमेशा प्रेरणादायक रहेगा। विदाई के इस अव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.