गोपालगंज, मार्च 15 -- गोपालगंज। बिहार होम गार्ड्स वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। इस संबंध में उन्होंने संगठन को पत्र भेजकर अपनी जिम्मेदारी से मुक्त करने का अनुरोध किया है। 30 नवंबर 2025 को उन्हें संगठन का जिला अध्यक्ष बनाया गया था। अपने त्यागपत्र में उन्होंने लिखा है कि विगत कुछ महीनों से पारिवारिक कारणों के चलते वे संगठन के कार्यों में अपेक्षित योगदान नहीं दे पा रहे हैं। वर्तमान परिस्थितियों में संगठन को पर्याप्त समय देना संभव नहीं हो पा रहा है। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों से अनुरोध किया है कि उनका त्यागपत्र स्वीकार कर उन्हें पद की जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.