फिरोजाबाद, अप्रैल 1 -- मक्खनपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम नोयडा से गांव लौटे होम केयर टेकर को चार युवकों ने घर में बंधक बना लिया। उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और लोहे की सरिया से जमकर पीटा। उसके दोनों पैरों की हड्डी टूट गईं। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। गांव रूपसपुर निवासी साबिर पुत्र दिलाकर नोयडा में होम केयर टेकर का काम करता है। वह मंगलवार सुबह अपने छोटे भाई साबुद्दीन के घर पर आया था। दोपहर में पास में रहने वाले दीपक, आर्यन, प्रदीप और वीरबल ने उसे फोन कर अपने घर पर बुला लिया। इसके बाद उसे हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद उक्त युवकों ने लोहे की सरिया से प्रहार कर उसके दोनों पैरों की हड्डी तोड़ दीं। सिर और पीठ पर भी प्रहार कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.