पूर्णिया, अप्रैल 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।आकाशवाणी रोड में सहयोग के अध्यक्ष डॉ अजीत प्रसाद सिंह के द्वारा डॉ. क्रिश्चियन फ्राइडरिक सैमुअल हैनीमैन के जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। डॉ अजीत ने कहा विश्व होम्योपैथी दिवस हर साल 10 अप्रैल को होम्योपैथी के संस्थापक डॉ. क्रिश्चियन फ्राइडरिक सैमुअल हैनीमैन की जयंती मनायी जाती है। जिनका जन्म 10 अप्रैल 1755 को हुआ था। इस दिन का उद्देश्य इस वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसके सुरक्षित, समग्र स्वास्थ्य लाभों को याद करना है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में विश्व को सुगम और सुलभ कम खर्च में बीमारी को जड़ से समूल समाप्त करने में सक्षम होम्योपैथी के जन्मदाता डॉ. क्रिश्चियन फ्राइडरिक हैनीमैन आज भी अमर हैं। जिनके कारण समाज के सभी वर्गों को सु...