देवरिया, अप्रैल 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ. सैमुअल हैनिमन की 271वीं जयंती शुक्रवार को विश्व होम्योपैथिक दिवस के रूप में मनाई गई। जिला होम्योपैथिक कार्यालय परिसर में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही गोष्ठी का आयोजन किया गया। डिप्टी कमिश्नर जीएसटी अमित कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान परिवेश में यह एक प्रभावशाली चिकित्सा पद्धति है। यह एक सरल, सुलभ और सस्ती है। इस पद्धति को सरकार की ओर से और बढ़ावा दिया जा रहा है।जनपद में होम्योपैथिक काफी लोकप्रिय है। जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. संजय सिंह ने कहा कि डॉ. सैमुअल का जन्म 10 अप्रैल को हुआ था। उन्होंने एलोपैथी चिकित्सा पद्धति का अध्ययन करने के बाद होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति का आविष्कार किया। जटिल व असाध्य रोगों के इलाज में यह पद्धति कारगर साबित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.