अलीगढ़, अप्रैल 11 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, छेरत में शुक्रवार को होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुएल हैनीमैन का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के महत्व और वर्तमान समय में इसकी उपयोगिता पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रो. डॉ. राम आशीष यादव ने कहा कि होम्योपैथी आज भी एक प्रभावी, सुरक्षित और दीर्घकालिक उपचार पद्धति के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए है। बदलते समय में जहां एलोपैथी के साथ-साथ वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों की मांग बढ़ी है, वहीं होम्योपैथी अपनी सरलता और कम लागत के कारण आमजन के बीच लोकप्रिय बनी हुई है। डॉ. पनीत गौड़ ने कहा कि होम्योपैथी एक ऐसी चिकित्सा प्रणाली है, जो कम खर्च में बेहतर उपचार उपलब्ध कराती है। कार्यक्रम में डॉ. विष्णु शर्मा, डॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.