होम्योपैथी विभाग में फार्मासिस्ट नहीं, दवा वितरण प्रभावित
गोरखपुर, अगस्त 22 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विवि में होम्योपैथिक विभाग में दवा वितरण के लिए फार्मासिस्ट नहीं है। ऐसे में इसकी जिम्मेदारी यूनानी विधा के फार्मासिस्ट व एक महिला कर्मी को लगाकर काम चलाया जा रहा है। होम्योपैथिक विभाग में डॉ. अनूप कुमार श्रीवास्तव एवं डॉ. पुनिता श्रीवास्तव तैनात हैं। इस समय इलाज के लिए प्रतिदिन करीब सौ से 125 मरीज इलाज के लिए आते हैं। मरीजों को दवा वितरण के लिए फार्मासिस्ट अवनीश सिंह को सम्बद्ध किया गया था, जिन्हें हटा दिया गया है। ऐसे में दवा वितरण के लिए विवि के एक महिला कर्मचारी एवं दूसरे विधा के फार्मासिस्ट को लगाया गया है।इन्हीं कर्मचारियों के भरोसे किसी तरह दवा वितरण का कार्य चल रहा है। इस सम्बंध में चिकित्सा प्रभारी डॉ. अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि सम्बद्ध फार्मासिस्ट को घरेलू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.