मुजफ्फरपुर, मई 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग की टीम ने नकली शराब बनाने के लिए मंगाई गई स्प्रिट की खेप को जब्त किया है। मौके से एक धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया है। स्प्रिट की खेप को होम्योपैथी दवा का लेबल लगे बोतल में लाया गया था। सभी बोतलों पर व्हीजल होम्योपैथी सिपिया छह लिखा हुआ है। उत्पाद विभाग ने यह कार्रवाई पताही हवाईअड्डा और करजा के महमदपुर खाजे स्थित एक मुर्गा फार्म एवं झोपड़ी में छापेमारी कर की है।

गिरफ्तारी की जानकारी उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान मुशहरी के सलहा के सूरज कुमार के रूप में हुई है, जबकि सुमित पटेल फरार हो गया। सुमित के मुर्गा फार्म और झोपड़ी से स्प्रिट जब्त की गई। इस मामले में मास्टरमाइंड मुशहरी का राजा कुमार है। दूसरे प्रदेश से वह लगातार स्प्रिट की खेप मंगा...