बदायूं, फरवरी 26 -- बदायूं। शहर के होम्योपैथी डाक्टर और बदायूं क्लब के सदस्य डॉ गोपाल मिश्रा की पत्नी कृष्णा मिश्रा 71 वर्ष का निधन हो गया। शहर के प्रोफेसर कॉलोनी, राजमहल गार्डन के सामने रहने वाली कृष्णा मिश्रा कुछ समय से बीमार थीं। अपने आवास पर शाम छह बजे अंतिम सांस ली। उनके पुत्र डॉ विशाल मिश्रा ने बताया मॉ कृष्णा मिश्रा का अंतिम संस्कार कछला घाट पर पूर्वाह्न 11 बजे होगा। कृष्णा के निधन पर राजनैतिक दलों के पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, बदायूं क्लब के सदस्यों ने शोक जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.