गाज़ियाबाद, अप्रैल 9 -- विश्व होम्योपैथी दिवस (10 अप्रैल) - विगत साल के मुकाबले साढ़े छह हजार मरीजों की गिरावट- जनपद की 15 डिस्पेंसरी पर सात डॉक्टर और आठ फार्मासिस्ट तैनात- बिना साइड इफेक्ट वाली चिकित्सा पद्धति में मरीजों का बढ़ रहा विश्वासगाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। जनपद में सरकारी स्तर पर होम्योपैथी चिकित्सकों का अभाव है। इससे जिले की 15 में आठ डिस्पेंसरी तीन दिन बंद रहती है। इसका नतीजा यह है कि मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि विगत वर्ष के मुकाबले इस साल साढ़े छह हजार मरीजों की कमी आई।हर साल 10 अप्रैल को विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसके सुरक्षित व समग्र लाभों को उजागर करना है। जिले में राजकीय स्तर...