सीवान, अप्रैल 18 -- सीवान। होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जनक महात्मा डॉ. सैमुअल हैनेमैन की जयंती के अवसर पर शहर में एक विशेष समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम रविवार को विजय हाता स्थित होटल कम्फर्ट इन में आयोजित होगा। डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यह आयोजन होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के प्रचार-प्रसार और इसके महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के होम्योपैथिक चिकित्सक भाग लेंगे। चिकित्सकों के बीच विचारों का आदान-प्रदान, अनुभव साझा करने व चिकित्सा पद्धति को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...