फतेहपुर, अप्रैल 10 -- फतेहपुर। होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जनक डा.हैनिमैन की जयंती के अवसर पर जनपद में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान डाक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया। जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डा.अमरीष चन्द्रा ने कहा कि डा. हैनिमैन ने होम्योपैथी जैसी सरल, सस्ती और प्रभावी चिकित्सा पद्धति का विकास कर मानव समाज को एक नई दिशा दी। आज के समय में भी होम्योपैथी अनेक जटिल बीमारियों के इलाज में कारगर साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि इस पद्धति में रोग के मूल कारण को ध्यान में रखकर इलाज किया जाता है, जिससे मरीज को स्थायी लाभ मिलता है। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में चिकित्सकों ने होम्योपैथी के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.