शाहजहांपुर, जनवरी 29 -- स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बुधवार को विधायक सलोना कुशवाहा ने राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय के नव निर्मित भवन का लोकार्पण किया। विधायक सलोना कुशवाहा ने फीता काटकर लोकार्पण करते हुए कहा कि अस्पताल के नए भवन से क्षेत्रवासियों को बेहतर और सुलभ होम्योपैथिक चिकित्सा उपलब्ध होगी। चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर लक्ष्मी देवी ने कहा कि सरकार आयुष चिकित्सा को लेकर कई योजनाएं चला रही है जिसका लाभ क्षेत्र वासियों को मिलेगा। इस दौरान शिव कुमार सिंह, आयुष गुप्ता, प्रेमपाल चौहान, आशीष शर्मा, अभिषेक शर्मा, शशांक गुप्ता, सेठी कश्यप, अरविंद मौर्य रवि, अनूप मिश्रा, मनमोहन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.