होम्योपैथी की गोली देते ही बेनकाब हुए दिमागी नक्सल, PM मोदी का तंज
नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा कि बीते 12 साल के कार्यकाल में उनकी सरकार ने देश को 'नीतिगत पंगुता' से निकालकर दुनिया की सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित किया है। आज भारतीय सेना पाकिस्तान में छिपे आतंकवादियों को घर में घुसकर मारती हैं। पीएम मोदी ने 15 अगस्त के दिन दिए अपने संबोधन में कही गई 'दिमागी नक्सल' की बात का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मैंने होमियोपैथी की एक गोली दी थी जिसका असर यह हुआ कि नक्सली दिमाग के लोग सबके सामने आ गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कामर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए कहा- मैंने 15 अगस्त को लाल किले से होम्योपैथी की डोज 'दिमागी नक्सल' दी थी। होम्योपैथी का स्वभाव है कि इसको ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.