लखनऊ, अप्रैल 10 -- समाज में तेजी से परिवर्तन आ रहा है। जीवनशैली में बदलाव हो रहा है। लोग तनाव की चपेट में आ रहे हैं। इससे हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। होम्योपैथी एक सुरक्षित, प्रभावी एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के रूप में एक सशक्त विकल्प बनकर उभर रही है। यह बातें डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कही। वह शुक्रवार को विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से लालकुंआ में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि जटिल से जटिल बीमारियों का इलाज भी होम्योपैथिक में है। यही कारण है कि यह चिकित्सा प्रणाली बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों सहित सभी आयु वर्गों के लिए समान रूप से विश्वसनीय मानी जाती है।चिकित्सा शिविर लगाया गयाड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.