होम्योपैथिक शिविर में बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण
अलीगढ़, जून 7 -- अलीगढ़। श्री वार्ष्णेय मन्दिर समिति के सहयोग से जिला कारागार में रविवार को होम्योपैथिक शिविर आयोजित किया गया। इसमें बंदियों व स्टाफ की जांच कर निशुल्क औषधि वितरित की गईं। डॉ. एसके गौड़ ने बताया कि कुल 227 लोगों का परीक्षण किया गया। पिछले 10 वर्षों से प्रत्येक माह के दो रविवार को कारागार में शिविर आयोजित किया जा रहा है। जेल अधीक्षक पंकज सिंह चिकित्सकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अशोक वशिष्ठ, डिप्टी जेलर राजकुमार सिंह, फार्मासिस्ट आनंद पांडेय, नितिन आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- मोटापे व कमर दर्द से बचने के लिए पुलिसकर्मियों को सिखाया योग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.