होम्योपैथिक फार्मासिस्ट के लिए सुनवाई 18 को
लखनऊ, जुलाई 29 -- लखनऊ। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की होम्योपैथिक फार्मासिस्ट के 397 पदों के सापेक्ष मुख्य परीक्षा में चयनित 395 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन परिणाम 25 जून को घोषित किया गया था। अंतिम चयन परिणाम में औपबंधिक रूप से सम्लित 21 अभ्यर्थियों के शैक्षिक अर्हता संबंधी प्रमाण पत्रों का परीक्षण-सुनवाई आयोग के कार्यालय में 18 अगस्त को की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक सुभाष चंद्र प्रजापति ने कहा है कि चिन्हित 21 अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाणपत्रों की प्रति एवं छायाप्रति तथा फोटोयुक्त पहचान पत्र के साथ आयोग के कार्यालय में सुबह 10 बजे सुनवाई के लिए उपस्थित हों। इस तिथि के बाद सुनवाई का कोई अवसर नहीं दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- 35 अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र देने का एक और मौका
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.