वाराणसी, मई 20 -- वाराणसी। सामाजिक संस्था प्रबुद्धजन काशी न्यास एवं गौतम होमियो की ओर से पहड़िया फल मंडी और पुलिस लाइन में नि:शुल्क होम्योपैथिक दवा वितरित की गई। शिविर में बड़ी संख्या में फल विक्रेताओं, राहगीरों, श्रमिकों एवं यातायात पुलिसकियों ने स्वास्थ्य परामर्श लिया। होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. कृष्णामोहन यादव, डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि होम्योपैथिक दवा 'ग्लोनाइन 200' का सेवन लू के प्रभाव से बचाव में उपयोगी माना जाता है। संस्था अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह गौतम, किशोर कपूर, देव कुमार, रितेश श्रीवास्तव, विवेक कपूर, आंशिका सिंह, अवनीश सिंह मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...