होम्योपैथिक दवाओं के लिए औषधीय पौधों की होगी वैज्ञानिक पहचान
लखनऊ, जून 27 -- लखनऊ, संवाददाता। होम्योपैथिक दवाओं में इस्तेमाल होने वाले औषधीय पौधों की अब वैज्ञानिक तरीके से पहचान और प्रमाणिकता तय की जाएगी। इसके लिए लखनऊ विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग को एक बड़ी राष्ट्रीय परियोजना का जिम्मा मिला है। केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (सीसीआरएच), आयुष मंत्रालय और लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से इस परियोजना में देश के महत्वपूर्ण औषधीय पौधों का मानकीकरण किया जाएगा। करीब 74.79 लाख रुपये की इस परियोजना के लिए दोनों संस्थानों के बीच एमओयू किया गया है। इस परियोजना की प्रधान अन्वेषक वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. गौरी सक्सेना और सह-प्रधान अन्वेषक डॉ. कविता अरोड़ा हैं। परियोजना के तहत राष्ट्रीय आवश्यक आयुष औषधि सूची में शामिल 18 औषधीय पौधों का अध्ययन किया जाएगा। वैज्ञानिक पश्चिमी घाट, पूर्वी हिमालय और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.