उरई, मई 19 -- उरई। संवाददाता संविदाकर्मी होम्योपैथिक डॉक्टर द्वारा मंहगी दवाईयां बाहर से खरीदने व खुद की लैब से जांच महंगे दामों में मरीजों से कराकर मोटा कमीशन खाने के आरोप लगाते हुए सीएमओ से मामले की शिकायत की गई है। वहीं मामले को संज्ञान लेकर सीएमओ ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।धीरज सिंह निवासी रामपुरा ने कार्यालय पहुंचकर सीएमओ डॉक्टर वीरेंद्र सिंह को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि एक डॉक्टर जो कि संविदाकर्मी है और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुरा में होम्योपैथिक पद पर तैनात है। यह यहां करीब 16 वर्षों से एक ही जगह तैनात है। यहां करीब 80 गांव के गरीब निर्धन मरीज दूर दराज के गांव से इलाज के लिए आते है। डॉक्टर होम्योपैथिक इलाज की जगह मरीजों का एलोपैथिक इलाज कर मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे है। शिकायतकर्ता ने कहा कि उक्त डाक्टर...