होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में 50 रोगियों की जांच हुई
हापुड़, मई 12 -- आयुष विभाग के तत्वावधान में आयुष आपके द्वार कैंप का आयोजन जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ.शैलेन्द्र कुमार गुप्ता के दिशा निर्देशन में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.शर्मिलिराज की तरफ से गांव उपैड़ा में हुआ। उपैडा में बंटी त्यागी के आवास पर लगे शिविर में मरीजों की भीड़ उमड़ गई। मरीजों को नि:शुल्क दवाईयां दी गई। डॉ.शर्मिलिराज ने 21 पुरूष और 29 महिलाओं समेत कुल 50 रोगियों की बीपी की जांच करके होम्योपैथिक चिकित्सा उपचार किया। विपिन कुमार और बंटी त्यागी का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- सहरसा: स्वास्थ्य पेशेवर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन यह भी पढ़ें- शिविर में 80 मरीजों का उपचार किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.