जहानाबाद, अप्रैल 10 -- अरवल, निज प्रतिनिधि स्थानीय शहर में होम्योपैथिक चिकित्सा के जनक डॉ सैमुअल हैनिमैन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष डॉ ज्योति प्रसाद, डॉ दीनानाथ सिंह एवं डॉ प्रवीण कुमार ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ने की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति से इलाज करने पर दवा का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। बल्कि पुराने से पुराने रोग जड़ से समाप्त हो जाता है। इस चिकित्सा पद्धति से इलाज करने में ज्यादा खर्च नहीं होता है। होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति की जड़ पूरे विश्व में फैली हुई है। वक्ताओं में डॉक्टर वेद प्रकाश कर्ण, डॉ.रणजीत कुमार, डॉ हरेंद्र कुमार, डॉ प्रमिल कुमार, डॉ हेमराज पंडित, डॉ राधेश्याम पंडित, डॉ कौशल कुमार, डॉ रविरंजन कुमार, डॉ सुश...