मुजफ्फर नगर, मार्च 30 -- छपार। गांव छपार में रविवार को राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार व जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने फीता काटकर किया। मंत्री ने कहा कि पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र में दो होम्योपैथिक चिकित्सालय का निर्माण आयुष विभाग के द्वारा कराया गया है, जिनका आज शुभारंभ किया है। निश्चित ही इनके निर्माण से क्षेत्र के लोगों को लाभ हो सकेगा। गांव के लोगों को बीमारी के उपचार के लिए मुजफ्फरनगर या पुरकाजी के चक्कर नही लगाने पडेगे। इस दौरान जिला चिकित्सालय प्रभारी डा. अक्षय कुमार कातियान, डा. प्रवीण कुमार, डा. अनुज निर्वाल, फार्मेसिस्ट अजय कुमार, डा. अरविन्द कुमार, बरला मंडल अध्यक्ष अंकुर त्यागी, पंकज त्यागी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...