देहरादून, मई 14 -- देहरादून। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने उत्तराखंड होम्योपैथिक चिकित्साधिकारियों की भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं और घोटाले के आरोप लगाए हैं। पार्टी ने गुरुवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि 24 पदों में से 20 पदों पर नेताओं और अधिकारियों के रिश्तेदारों की भर्ती की गई। इस मामले में जांच हुई, जिसे 10 दिन में बंद कर दिया गया। आरोप लगाया कि मामले में अधिकारियों की मिलीभगत है।उन्होंने कहा कि अभी तक मेडिसिन बोर्ड की नियमावली नहीं बनी है, जिसके चलते अपने हिसाब से नियम बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल की एक अभ्यर्थी को उत्तराखंड में एससी कोटे से भर्ती किया गया। यह भी पढ़ें- मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट संघ ने उठाई रोजगार की मांग, 19 मई को करेंगे सचिवालय कूच उ...