पटना, मई 6 -- बिहार लोक सेवा आयोग ने राजकीय आरबीटीएस होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मुजफ्फरपुर में सहायक प्राध्यापक के 18 पदों पर नियुक्ति के लिए दस्तावेज सत्यापन की तिथि घोषित कर दी है। आयोग की आवश्यक सूचना के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग, बिहार के अंतर्गत विभिन्न विभागों में सहायक प्राध्यापक के इन पदों के लिए विज्ञापन संख्या 68/2025 से 78/2025 जारी किए गए थे। इन विज्ञापनों के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन 27 मई से 6 जून 2026 तक किया जाएगा। विस्तृत दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम एवं दिशा-निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे वेबसाइट पर दिए गए दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम में उल्लेखित आवश्यक दिशा-निर्देशों का अपने स्तर से अनुपालन सुनिश्चि...