होम्योपैथिक के वार्ड बॉय की पिटाई पर, पांच के विरूद्ध मुकदमा दर्ज
जौनपुर, मई 7 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय में शनिवार को दबंगों ने वार्ड-बॉय के साथ मारपीट की और अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ किया। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच शुरु कर दी है। पीड़ित होम्योपैथिक चिकित्सालय में तैनात वार्ड बॉय अमित उपाध्याय ने सोमवार चार मई को मड़ियाहूं कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि घटना दो मई, दोपहर करीब 12 बजे की है। अस्पताल में मरीजों के पर्ची के क्रमवार दवा वितरण कर रहा था। इसी दौरान, तुरंत दवा देने की बात कहते हुए जौगीपुर गांव निवासी नितित यादव अपनी मां के साथ चार अन्य लोगों को लेकर अस्पताल पहुंचा हुआ था। वार्ड बॉय ने नियमानुसार दवा का वितरण की जाने की बात कहीं तो आरोपित भड़क उठा और उसकी पिटाई कर दी। हमलावरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.