होमियोपैथिक डॉक्टर्स एसोसिएशन उत्पाद इंस्पेक्टर से मिला
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। होमियोपैथिक डॉक्टर्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को उत्पाद थाने के इंस्पेक्टर से मिला। चिकित्सक पर की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। साथ ही चिकित्सकों ने इंस्पेक्टर को बताया कि अधिकतर होमियोपैथिक दवाओं में अल्कोहल होता है। ऐसे में यदि छापेमारी की जाए तो दवा रखने वाले सभी चिकित्सक मद्य निषेध के तहत जेल चले जायेंगे। जब्त स्प्रिट के संबंध में भी चिकित्सकों ने उत्पाद निरीक्षक से जानकारी ली। जब्त बोतल पर लगे लेबल और दवा के नाम व कंपनी के संबंध में जांच के संबंध में प्रतिनिधिमंडल में शामिल चिकित्सकों ने जानकारी मांगी। जब्त दवा के नाम व ब्रांड पर सरकार की ओर से प्रतिबंध लगाए जाने संबंधित जानकारी भी उत्पाद निरीक्षक से मांगी। किस-किस तरह की होमियोपैथिक दवा चिकित्सकों को नहीं रखनी है, इसकी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.