मऊ, अप्रैल 11 -- मऊ, संवाददाता। नगर क्षेत्र के गाजीपुर तिराहा स्थित होम्योपैथ चिकित्सालय पर होमियोपैथी के जनक डॉ. हनीमैन की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही साथ पचास से अधिक मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और डॉ. हनीमैन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए होमियोपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि होमियोपैथी केवल एक चिकित्सा पद्धति नहीं, बल्कि एक समग्र उपचार प्रणाली है, जो रोग के मूल कारण को समझकर व्यक्ति के मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक स्तर पर कार्य करती है।होमियोपैथिक चिकित्साधिकारी डा. नम्रता श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.