हाजीपुर, दिसम्बर 28 -- लालगंज। संवाद सूत्र विश्व की सबसे बड़ी होम्योपैथिक संस्था होम्योपैथिक एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एचएमएआई) का स्वर्ण जयंती समारोह ( 50वां स्थापना दिवस) पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में संपन्न हुआ। इसमें भारत सहित कई अन्य देशों से आए करीब साढ़े तीन हजार होम्योपैथिक चिकित्सकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में भारत सरकार के आयुष मंत्रालय एवं पश्चिम बंगाल सरकार के कई मंत्री मौजूद रहे। समारोह का उद्घाटन पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन में बिहार से भी कई होम्योपैथिक चिकित्सकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। वैशाली जिले के लालगंज प्रखंड के करताहां गांव निवासी प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ.प्रभुनाथ पंडित ने समारोह के दौरान होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति पर ...