नैनीताल, अगस्त 6 -- नैनीताल। भीमताल के चोपड़ा में नाबार्ड समर्थित 'ग्राम विहार' परियोजना के तहत गृह प्रवास (होमस्टे) संचालकों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार से शुरू हुआ। महिला एवं निर्बल वर्ग उत्थान समिति ज्योलीकोट की ओर से संचालित इस परियोजना के माध्यम से गृह प्रवास संचालकों को आतिथ्य प्रबंधन, पर्यटक सेवा, स्वच्छता, स्थानीय व्यंजन, डिजिटल प्रचार-प्रसार, स्थानीय संस्कृति के संरक्षण तथा पर्यटन आधारित उद्यम संचालन का व्यवहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके माध्यम से प्रतिभागियों को आधुनिक पर्यटन की आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष बनाया जाएगा, जिससे वे पर्यटकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध करा सकें। इस दौरान परियोजना समीक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक भी हुई, जिसमें परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए गृह प्रवासों ...