नोएडा, फरवरी 26 -- दादरी, संवाददाता। रेलवे रोड स्थित विद्यालय की शिक्षिका को होमवर्क न पूरा होने पर छात्रा को चांटा मारना महंगा पड़ गया। अभिभावकों ने कोतवाली में जाकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। अभिभावकों का आरोप था कि छात्रा को पढ़ाई के नाम पर आए दिन प्रताड़ित किया जा रहा था। वहीं, शिक्षिका का कहना है कि छात्रा लगातार पढ़ाई में लापरवाही बरत रही थी। उसे डांटा गया। तुलसी विहार कॉलोनी के रहने वाले एक परिवार की बेटी रेलवे रोड स्थित एक कान्वेंट स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ती है। आरोप है कि करीब पांच माह पूर्व छात्रा को एक मैडम ने होमवर्क पूरा न होने पर चांटा मार दिया। इसके बाद छात्रा का गाल लाल हो गया। छात्रा ने घटना के बारे में परिजनों को बताया। इसके बाद परिजनों ने स्कूल में प्रधानाचार्य से संपर्क किया। परिजनों की शिकायत है कि प्रधानाचार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.