बांदा, फरवरी 25 -- बांदा। संवाददाता कक्षा चार के छात्र को होमवर्क पूरा करना महंगा पड़ गया। शिक्षक ने मासूम छात्र को डंडों से बर्बरता के साथ पीटकर जख्मी कर दिया। रोते हुए घर पहुंचे छात्र के परिजनों ने देखा तो उसके शरीर में डंडे से पिटाई के निशान मिले। मां ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपित शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिक्षक को कोतवाली बुलाकर पूछताछ कर जांच कर रही है। शहर कोतवाली क्षेत्र कुशवाहा नगर मुहल्ला निवासी कैलाश गुप्ता का दस वर्षीय पुत्र राघव खूंटी तिराहे के पास स्थित एक स्कूल में कक्षा चार का छात्र है। आरोप है कि मंगलवार को शिक्षक ने होमवर्क पूरा न होने पर बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे छात्र जख्मी होने के साथ बेहोश होने की स्थिति में पहुंच गया। छुट्टी होने के बाद छात्र किसी तरह घर पहुंचा। जहां उसने अपनी मां मोती गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.