होमवर्क पूरा न करने पर छात्र को पीटा, स्कूल में हंगामा
लखीमपुरखीरी, मई 4 -- मैगलगंज क्षेत्र के निजी स्कूल में छात्रों के साथ अभद्रता और मारपीट के आरोपों को लेकर अभिभावकों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। हाल ही में एक छात्र की शिक्षक द्वारा की गई बेरहमी से पिटाई के मामले ने तूल पकड़ लिया है, जिसके बाद बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंचे, और विरोध दर्ज कराते हुए शिक्षक के विरुद्ध विधिक कार्रवाई किये जाने की चेतावनी दी है। मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के धर्माखेड़ा गांव निवासी वीरपाल सिंह का छोटा पुत्र स्कूल में कक्षा आठ का छात्र है। वीरपाल ने बताया कि शनिवार को स्कूल के एक शिक्षक द्वारा आयुष का होमवर्क पूरा न होने के कारण कक्षा में खड़ा कर दिया गया और उसके गालों पर थप्पड़ों से बेरहमी से पिटाई कर दी। यह भी पढ़ें- शिक्षक ने बच्चे को पीटा, परिजनों का हंगामा जिसके कारण उसके कान में झंझनाहट व दर्द शुरू हो गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.