मुंगेर, अप्रैल 19 -- मुंगेर, निज संवाददाता। बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ की जिला इकाई का चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। लाल दरवाजा स्थित पुरानी पुलिस लाइन परिसर में आयोजित चुनावी गहमागहमी के बीच संजय कुमार सिंह को नया अध्यक्ष चुना गया, जबकि कुंदन कुमार उपसचिव पद पर विजयी रहे। शनिवार सुबह से ही होमगार्ड जवानों में चुनाव को लेकर भारी उत्साह देखा गया। संघ के कुल 786 मतदाता जवानों में से 578 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए केंद्रीय कमेटी के उपाध्यक्ष सह चुनाव पर्यवेक्षक सुरेंद्र यादव की देखरेख में मतदान की प्रक्रिया पूरी की गई। यह भी पढ़ें- मुंगेर विधिज्ञ संघ चुनाव में 81 प्रतिशत मतदान परिसर में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा।शाम को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.