मधेपुरा, अप्रैल 19 -- मधेपुरा, नगर संवाददाता। बिहार गृह रक्षावाहिनी स्वयंसेवक संघ जिला इकाई के पदाधिकारियों के चयन के लिए शनिवार को होमगार्ड जिला समादेष्टा कार्यालय परिसर में मतदान कार्य संपन्न हो गया । मतदान को लेकर होमगार्ड के पुराने व नए सदस्यों में काफी उत्साह का माहौल रहा। गृह रक्षावाहिनी स्वयंसेवक संघ महिला व पुरूष प्रकोष्ठ के लिए अलग-अलग वोट डाले गए। महिला वोटर करीब 110 और पुरूष वोटर 682 बताए गए। जिला समादेष्टा कार्यालय के निरीक्षक भोला प्रसाद यादव की देखरेख एवं बटेश्वर राम, देशबंधु आजाद, शिवजी प्रसाद गुप्ता और अशोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में शनिवार को 9 बजे सुबह से लेकर 4 बजे शाम तक शांतिपूर्ण माहौल में मतदान का कार्यक्रम संपादित हुआ। यह भी पढ़ें- होमगार्ड संघ के गठन को लेकर मतदान मतदान के बाद शनिवार की देर रात मतगणना शुरू हो सक...