वाराणसी, जून 10 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती के आखिरी दिन बुधवार को परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। अन्य दो दिनों की तरह कड़ी चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र आसान बताया। कहा, गणित के सवालों ने कुछ उलझाया जरूर लेकिन पिछली बार की भर्ती परीक्षा से पेपर आसान रहा। कुछ अभ्यर्थियों का कहना था कि होमगार्ड वाली परीक्षा से भी प्रश्नपत्र आसान था। कहा कि इस बार मेरिट सूची में अधिक मारामारी रहेगी। लहुराबीर में क्वींस इंटर कॉलेज, मलदहिया स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सेंटर पर पहुंचे मऊ के विशाल कुमार ने बताया कि गणित के प्रश्न कठिन थे। कैलेंडर और घड़ी के भी प्रश्न पूछे गए थे। हालांकि होमगार्ड की परीक्षा से प्रश्न सरल आए थे। पिछली पाली की अपेक्षा और भी सरल पेपर था। बलिया के विपिन कुमार ने बताया कि ग...