हापुड़, अप्रैल 28 -- जनपद में सोमवार को आयोजित हुई होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। फर्जी जन्मतिथि का सहारा लेकर परीक्षा देने पहुंचे एक अभ्यर्थी को बायोमैट्रिक जांच के दौरान पुलिस ने दबोच लिया। निरीक्षक की तहरीर पर थाना हापुड़ देहात पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराते हुए निरीक्षक अवधेश माहौर ने बताया कि 27 अप्रैल 2026 को तगासराय स्थित चौधरी ताराचंद जनता इंटर कालेज, में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की द्वितीय पाली आयोजित की जा रही थी। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी जनपद बुलंदशहर के थाना ककौड़ के गांव आजमपुर हुसैनपुर निवासी छोटेलाल पुत्र कृपाल सिंह परीक्षा देने पहुंचा। यह भी पढ़ें- होमगार्ड परीक्षा में फर्जीवाड़े की कोशिश, जन्मतिथि बदलने और दूसरे को प...