हापुड़, अप्रैल 27 -- जनपद हापुड़ में तीन दिनों तक चली होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षाएं शांतिपूर्वक संपन्न हो गई हैं। तीसरे दिन जिले के 9 परीक्षा केंद्रों पर 6267 अभ्यर्थियों ने पेपर दिया। जबकि 1767 अभ्यर्थियों ने पेपर छोड़ दिया। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की जद में कराई गई। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहें।जिले में होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए 9 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं। इनमें तीन दिनों तक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। तीसरे दिन की परीक्षा का सफल आयोजन सोमवार को हुआ। तीसरे दिन 9 परीक्षा केंद्रों पर 8064 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 6267 अभ्यर्थियों ने पेपर दिया। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती: 5761 ने छोड़ा मैदान, अब 16,703 के बीच खाकी के लिए मुकाबला जबकि 1767 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा शुरू होने से पहले गेट ...