होमगार्ड भर्ती में 115 अभ्यर्थी सफल
हल्द्वानी, जून 12 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में चल रही होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को शारीरिक नापजोख और दक्षता परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 244 अभ्यर्थियों को बुलाया गया। 184 युवा ही मैदान में पहुंचे। परीक्षा के बाद 115 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। वहीं, निर्धारित मानकों को पूरा न कर पाने के कारण 69 अभ्यर्थियों को मायूस होकर भर्ती प्रक्रिया से बाहर होना पड़ा। भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष एलएम जोशी, लालकुआं एसडीएम रेखा कोहली, सीओ विमल प्रसाद, व्यवस्था अधिकारी अरुण चौहान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.