फतेहपुर, जुलाई 24 -- फतेहपुर। पुलिस लाइन में चल रही उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के दौरान फर्जी एवं संदिग्ध दस्तावेजों के आधार पर भर्ती में शामिल होने का प्रयास करने वाले एक अभ्यर्थी को राधानगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 23 जुलाई को दस्तावेज सत्यापन एवं शारीरिक मानक परीक्षण के दौरान अभ्यर्थी दिलीप सरोज पुत्र रामफिरारी निवासी ग्राम रामनगर, थाना हंडिया, प्रयागराज का बायोमैट्रिक सत्यापन किया गया। जांच में ई-केवाईसी और आइरिस वेरिफिकेशन के दौरान सिस्टम में उसका नाम दिलीप कुमार, पिता का नाम रामफिरारी तथा जन्मतिथि 15 जनवरी 1988 दर्ज मिली, जबकि अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत जन्म प्रमाणपत्र व अन्य अभिलेखों में नाम दिलीप सरोज, पिता का नाम श्रीराम फिरारी और जन्मतिथि 16 जुलाई 1998 अंकित थी।

संशयास्पद दस्तावेजों का पता लगनानाम, पि...