होमगार्ड भर्ती में पश्चिमी यूपी के नौ जिलों में डीवी/पीएसटी की तारीख बदली
लखनऊ, जुलाई 13 -- होमगार्ड जवानों के इनरोलमेंट के लिए हुई भर्ती परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की अभिलेखों की जांच तथा शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी/पीएसटी) सोमवार से आरंभ हो गई। पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत गौतमबुद्धनगर समेत पश्चिमी यूपी के नौ जिलों में परीक्षण के लिए निर्धारित तिथि चार, पांच व छह अगस्त की तिथियों में बदलाव का निर्णय किया है। बोर्ड नौ जिलों के अभ्यर्थियों के जल्द नए प्रवेश पत्र जारी करेगा। अभिलेखों की जांच-परीक्षण परीक्षा निर्धारित तिथियों से अब पहले कराए जाने की तैयारी है। भर्ती बोर्ड ने गौतमबुद्धनगर के अलावा सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़ व बागपत में परीक्षा के लिए निर्धारित तिथियों में बदलाव का निर्णय किया है। यह भी पढ़ें- कड़ी निगरानी में होगी होमगार्ड अभ्यर्थिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.