इटावा औरैया, अक्टूबर 6 -- बकेवर। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले आस्था वंडर लाइब्रेरी के सदस्य कपिल ऋषिश्वर, निखिल यादव और अश्विनी यादव का लाइब्रेरी पहुंचने पर सम्मान किया गया। संस्थापक प्रवीन कुमार ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया और मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इस दौरान लाइब्रेरी के सदस्यों ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी। संस्थापक प्रवीन कुमार ने कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन सफलता की कुंजी है। सफल अभ्यर्थियों की उपलब्धि लाइब्रेरी में तैयारी कर रहे अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने युवाओं से लक्ष्य के प्रति गंभीर रहकर नियमित अध्ययन करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Balrampur News: होमगार्ड परीक्षा में एमएलके कॉलेज के नौ एनसीसी कैडेट चयनित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...