भागलपुर, मई 27 -- भागलपुर। जिला में 666 रिक्त होमगार्ड जवानों के पद के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया के 9वें दिन यानी मंगलवार को एक हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। बता दें कि मंगलवार को भी फॉर्म भरने वाले 1400 अभ्यर्थियों को बहाली प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया था। जिसमें से कई अभ्यर्थी अनुपस्थित भी रहे। सुबह आयोजित क्वालिफाइंग दौड और हाईट-चेस्ट माप के बाद दो सौ से अधिक अभ्यर्थियों को स्कोरिंग राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। जहां दोपहर तक हाई जंप, लांग जंप और गोला फेंक स्पर्धा का आयोजन किया जाता रहा। उक्त सारी प्रक्रियाओं के पूर्ण होने के बाद अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच भी करायी गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.