हल्द्वानी, मई 7 -- देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। होमगार्ड भर्ती में संवैधानिक प्रावधानों का पालन करने की मुख्यमंत्री से मांग की है। गुरुवार को भीम आर्मी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजनीश कांत के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय से भेजे ज्ञापन में कहा कि होमगार्ड भर्ती के लिए जारी विज्ञप्ति में अनुसूचित जाति और महिला आरक्षण की अनदेखी की गई है, जिससे सामाजिक न्याय और संवैधानिक प्रावधानों का हनन हो रहा है। आरक्षण नियमावली के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की गई। इस मौके पर नफीस अहमद खान, दीपक चनियाल, शंकर लाल, आरपी गंगोला, पीआर टम्टा, बीएल आर्य, महेश चंद्र आर्य, जीतराम, आकाश भारती, नादिर सैफी, बालकिशन राम, जीआर आर्य, मनोज कुमार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.