अमरोहा, जुलाई 13 -- होमगार्ड भर्ती में शामिल अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन एवं शारीरिक मानक परीक्षण को लेकर रविवार को पुलिस कार्यालय सभागार में एएसपी अखिलेश भदौरिया ने संबंधित अधिकारियों को ब्रीफ किया। प्रक्रिया सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराए जाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बताया कि भर्ती प्रक्रिया के प्रत्येक चरण को पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराया जाए। अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सावधानीपूर्वक सत्यापन करें तथा शारीरिक मानक परीक्षण निर्धारित मापदंडों के अनुसार कराया जाए। स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा पक्षपात को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने भर्ती स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधा, अनुशासन, समयबद्धता एवं सुचारु व्य...