कुशीनगर, अप्रैल 25 -- कुशीनगर। जिले के चार परीक्षा केन्द्रों पर होमगार्ड भर्ती परीक्षा आज से शुरू होगी। डीएम महेंद्र सिंह तंवर व एसपी केशव कुमार ने शुक्रवार को अंतिम समय तक तैयारियों का जायजा लिया। जिले में करीब 80 फीसदी महिला अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी है, इसलिए यातयात व्यवस्था को लेकर भी पुलिस ने विशेष तैयारी की है ताकि किसी अभ्यर्थी को केन्द्र तक आने जाने में किसी तरह की समस्या का सामना न कराना पड़े।जिले में इसी परीक्षा के लिए बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज कुशीनगर, उदित नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज पडरौना, स्योबाई कमलादेवी टिबड़ेवाल व किसान इंटरमीडिएट कॉलेज साखोपार को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। यह भी पढ़ें- यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा आज, 25 लाख अभ्यर्थी, 1053 केंद्र; सेंटर पर पहुंचने से पहले जान लें जरूरी गाइडलाइंस शनिवार से लगातार तीन तक दो ...