औरैया, अप्रैल 23 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा 25, 26 व 27 अप्रैल को छह परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए छह सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। भीषण गर्मी को देखते हुए सभी केंद्रों पर मेडिकल टीम भी मौजूद रहेगी। जिलाधिकारी बृजेश कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बुधवार को चयनित परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और केंद्र व्यवस्थापकों, सह केंद्र व्यवस्थापकों व कक्ष निरीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान चौधरी विशंभर सिंह इंटर कॉलेज औरैया, जनता इंटर कॉलेज काकोर बुजुर्ग, नगर पालिका इंटर कॉलेज औरैया, तिलक इंटर कॉलेज औरैया, वैदिक टेक्निकल एवं औद्योगिक इंटर कॉले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.