एटा, अप्रैल 26 -- उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 के द्वितीय दिवस जनपद के 11 परीक्षा केंद्रों पर सख्ती रही। परीक्षा का आयोजन पूर्णतः शांतिपूर्ण, नकलविहीन एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया गया। परीक्षा को निष्पक्ष एवं सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ सक्रिय रहा। डीएम अरविंद सिंह, एसएसपी डा.इला मॉरन के कुशल निर्देशन में प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों ने लगातार 11 परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। केन्द्र पर मौजूद सेक्टर, स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट और केन्द्र व्यवस्थापक को आवश्यक निर्देश दिए गए। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए गए। रविवार को प्रथम पाली में कुल 3552 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 2756 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती परीक्षा में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.