लखनऊ, अप्रैल 15 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता सिपाही भर्ती परीक्षा संपन्न कराने के बाद पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड इसी तर्ज पर कड़े सुरक्षा घेरे में होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती परीक्षा कराने की तैयारी में है। होमगार्ड के 41,424 पदों पर भर्ती के लिए 25, 26 व 27 अप्रैल को श्रावस्ती को छोड़कर अन्य सभी जिलों में लिखित परीक्षा होगी।भर्ती बोर्ड इससे पहले तैयारियों व सुरक्षा प्रबंधों को परखेगा। 23 अप्रैल को कोषागारों से परीक्षा केंद्रों तक प्रश्न पत्र सुरक्षित ढंग से पहुंचाने की ड्रिल भी होगी। भर्ती बोर्ड 18 अप्रैल को यूपी 112 मुख्यालय में सभी नोडल अधिकारियों, पर्यवेक्षकों व अन्य अधिकारियों की बैठक करेगा, जिसमें अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। तीन दिन में छह पालियों में 25,32,196 अभ्यर्थी परीक्षा में भाग लेंगे। प्रदेश में कुल 1,053 परीक...